Corporate Internet Banking
back

व्यापार

ऐसे छोटे और मझौले उद्यमों तथा संगठनों के एक से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा लेनदेन करने के लिए एक उत्पाद है जो उपयोग/लेनदेन करने के अधिकार देना चाहते हैं। कारपोरेट का एड्मिनिस्ट्रेटर अन्य कारपोरेट उपयोगकर्ताओं (यूज़र्स) का सिस्टम में सृजन करवा सकता है और उन्हें अलग खातों के लिए अधिकार दे सकता है।

सुविधाएँ

  1. एक से अधिक उपयोगकर्ताओं को किसी एक शाखा में खातों का उपयोग करने का अधिकार दिया जा सकता है।
  2. एड्मिनिस्ट्रेटर द्वारा उपयोगकर्ताओं को विवेकाधीन उपयोग करने और लेनदेन करने के अधिकार दिए जा सकते हैं।
  3. एक लेनदेन रु.50 लाख से अधिक नहीं हो सकता। प्रति दिन कितनी भी संख्या में लेनदेन किए जा सकते हैं।
  4. एक साथ थोक में अपलोड करने की सुविधा
  5. एमआईएस (रिपोर्टें तैयार की जा सकती हैं)

अनुमत लेनदेन

  1. भारतीय स्टेट बैंक में (इंट्रा बैंक फंड ट्रांसफर द्वारा) स्वयं के खातों में या तीसरे पक्ष के खातों में पैसा ट्रांस्फर करना।
  2. आरटीजीएस / एनईएफटी के माध्यम से (इंटर बैंक फंड ट्रांसफर द्वारा)अन्य बैंकों में लाभार्थी खातों में पैसा ट्रांस्फर
  3. ड्राफ्ट जारी करने के लिए अनुरोध
  4. पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान
  5. वैधानिक भुगतान
  6. लेनदेन तारीख निर्धारण की सुविधा
  7. प्री पेड कार्डों के टॉप अप
  8. डी मैट होल्डिंग स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड करने